logo

सिकिदिरी में करम महोत्सव का आयोजन, सुदेश महतो हुए शामिल, बोले-संस्कृति से मिलती है शक्ति

sudesh_mahto16.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिकिदिरी बैंक मैदान में करम महोत्सव की पूर्व संध्या पर समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेशवासियों को करम पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश देता है। करम पर्व समाज को जोड़ने और समरसता भरने का माध्यम है। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। करम अखड़ा में पारंपरिक नृत्य-गान के साथ लोगों ने उल्लासपूर्वक उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी,  रीना केरकेट्टा, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, सोमदेव, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, रूपा, बबिता, राजू नायक, अभिषेक, रोहन समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे।



 

Tags - Latest ranchI news ranchI news updates latest ranchI news ranchI updates Karan puja in Ranchi RanchI karam puja news karam puja News ranchi latest jharkhand news jharkhand news updates jharkhand News updates