द फॉलोअप डेस्क
सीएम हेमंत और उनके करीबियों को खनन पट्टा दिये जाने के मामले को लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता और सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील महतो ने की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में राज्य सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। वहीं, प्रार्थी की ओर रिजाइंडर दाखिल करने के लिए समय मांगा गया है। जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि निर्धारित की है। मालूम हो कि मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने की। राज्य सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से ऐसी याचिका खारिज हो चुकी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT