logo

ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश, 2 पायलट की मौत

ोगीीीी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गंगा बैराज के पास हुए इस हादसे में विमान में सवार इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरने वाले चार सीटों वाले डुअल इंजन विमान में सवार थे। विमान ने करीब 11:30 बजे नत्थापुरवा क्षेत्र से उड़ान भरी थी और लगभग 11:50 बजे दुर्घटना का शिकार हो गया। सचिन भाटिया गुजरात और अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले थे। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी DGCA को दे दी गई है और दुर्घटना के तकनीकी समेत अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच DGCA की टीम करेगी।

Tags - Kanpur News Aircraft Crash Plane Crash Aviation Accident Uttar Pradesh News