logo

बड़ी खबर : ओरमांझी से 61 दिनों से लापता कन्हैया को रांची पुलिस ने कोडरमा से किया रेस्क्यू

रेस्क्यू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ओरमांझी से पिछले 61 दिनों से लापता 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को रांची पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया है। कन्हैया 22 नवंबर 2025 की शाम को उस वक्त लापता हो गया था, जब वह अपनी मां की फुचका दुकान से थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकला था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे थे और पुलिस की एसआईटी टीम सात राज्यों में उसकी तलाश कर रही थी।
कन्हैया के लापता होने से परिवार काफी परेशान थे। कन्हैया न केवल तीसरी कक्षा का छात्र था, बल्कि अपनी मां की दुकान में हाथ बंटाकर परिवार की मदद भी करता था। उसके पिता शारीरिक रूप से अक्षम हैं और बड़े भाई की एक किडनी खराब है। पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली कि बच्चे को कोडरमा में छिपाकर रखा गया है, टीम ने कोडरमा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
बता दें कि रांची पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भी पर्दाफाश किया है। यह संगठित गिरोह मासूम बच्चों का अपहरण कर उन्हें भीख मंगवाने, मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे जघन्य अपराधों में शामिल कर लेता था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से एक बेहद खतरनाक नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता मिली है। इस बड़े गिरोह में 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों में कई महिलाएं भी हैं। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news ormanjhi news ranchi news ranchi khabar koderma news