logo

दिल्ली में सोनिया गांधी और केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात करेंगी कल्पना

वपोेगदल.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नू कल्पना मुर्मू सोरेन भी शामिल होंगी। महारैली में शामिल होने के लिए कल्पना मुर्मू सोरेन रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। दिल्ली में कल्पना कई लोगों से मुलाकात करने वाली हैं जिसमें सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी शामिल हैं। इसके साथ ही कल्पना मुर्मू सोरेन आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह और दिल्ली के पूर्व उपमुख्मयमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से भी मुलाकात करेंगी। 


चारों महिलाओं के पति जेल में हैं 
बता दें कि इस वक्त अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और हेमंत सोरेन चारों की पत्नी एक हालात से से गुजर रही हैं। चारों के पति जेल में हैं। चारों की पत्नी इस वक्त तनाव से गुजर रही हैं। कल्पना मुर्मू सोरेन धीरे-धीरे सामान्य जीवन की पटरी पर लौट रही हैं। अब वह बड़ी-बड़ी सभाओं को संबोधित भी करती हैं। भाजपा की आंखों में आखें डालकर बातें करती हैं इसलिए, वह दिल्ली में बाकी नेताओं की पत्नियों से बात करके उनका हिम्मत बढ़ाएंगी। बीते दिनों भी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन कर ढांढ़स बंधाया था। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में कल्पना सोरेन शामिल हुईं थीं। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के साथ उस कार्यक्रम में भाग लेने मुंबई गयी कल्पना सोरेन ने तब अपने संबोधन में भाजपा, प्रधानमंत्री और ईडी पर कटाक्ष किया था साथ ही साथ उन्होंने कहा था कि झारखंड झुकेगा नहीं। 


दिल्ली के महारैली में भाग लेंगे विपक्ष के नेता
सीएम चंपाई सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन के अलावा झामुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी महारैली में भाग लेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जैसे-जैसे मतदान की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे विपक्ष सत्तारूढ़ दल बीजेपी पर हमलावर होता जा रहा है। इस बीच, विपक्षी इंडिया गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। महारैली 31 मार्च को आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली में सभी राज्यों से विपक्षी दलों के नेताओं की उपस्थिति होगी। सब देखना चाहेंगे कि कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल उस मंच से जनता को क्या संदेश देती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के पति ED की कार्रवाई की वजह से जेल में हैं और इन दो महिलाओं पर अपने परिवार के साथ-साथ पार्टी की एकता और मजबूती बनाये रखने की जिम्मेदारी है। बता दें कि सीएम चंपाई सोरेन कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Tags - kalpana soren jharkhand kalpana soren jharkhand newslatest news jmm