logo

कल्पना के हाथ होगी लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान

kalpana4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः  
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अब राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। वह बड़ी-बड़ी सभाओं को संबोधित कर रही हैं। पार्टी में भी उनकी सक्रियता बढ़ रही है। पार्टी के कई निर्णयों में भी उनकी सहमति होती है। इसलिए पार्टी की ओर से उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की कमान सौंपी जायेगी। वह ना केवल झामुमो बल्कि सहयोगी दलों के लिए प्रचार करेंगी। प्रभात खबर अखबार में इस बाबत खबर छपी है। 


आज से गांडेय में अभियान 
बुधवार को कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी। वहां जनता से रुबरू होंगी। ऐसी भी खबर है कि वह गांडेय विधानसभा उपचुनाव भी लड़ेंगी। वहीं लोकसभा के लिए झामुमो प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी करेंगी। बता दें कि इस वक्त गांडेय सीट खाली है। 31 दिसंबर को गांडेय के विधायक सरफराज अहमद ने इस्तीफा दे दिया था। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ गांडेय विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव है। ऐसे में यहां राजनीति चरम पर है। भले ही वोटिंग 20 और 25 मई को है, लेकिन नेता अभी से ही मतदाताओं तक पहुंचने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का दो दिवसीय दौरा हो रहा है। 


कल्पना के लिए अलग से टीम 
कल्पना सोरेन ने अपनी टीम भी बना ली है। उनकी टीम में विश्वविद्यालय के युवा नेताओं को जगह दी गई है। जो पार्टी के कार्यकर्ता भी हैं। बताया गया कि झामुमो रांची महानगर के डॉ तनुज खत्री, जहां उनका मीडिया व प्रचार प्रसार को देखेंगे। वहीं डॉ तारकेश्वर महतो विधायकों, कार्यकर्ताओं से मिलने-मिलाने का काम करेंगे।