द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में विधायक कल्पना सोरेन ने समिति के सदस्यों और विधायकों के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और बच्चों के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान, उनकी सुरक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना अबुआ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में माननीय विधायकगणों के साथ विधानसभा स्थित अपने कक्ष में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) July 20, 2026
महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण और बच्चों का समग्र विकास अबुआ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिला एवं बाल… pic.twitter.com/ifGNeWnjie
उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए भी सरकार लगातार गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा, पोषण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। कल्पना सोरेन ने कहा कि महिला एवं बाल विकास समिति का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करना है। उन्होंने बताया कि समिति इस दिशा में निरंतर काम कर रही है ताकि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला और बच्चे तक समय पर पहुंचे। उन्होंने विश्वास जताया कि समिति की सक्रिय भूमिका और सरकार के प्रयासों से राज्य में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
