logo

हजारीबाग पहुंचीं कल्पना मुर्मू सोरेन, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

हजा.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन हजारीबाग पहुंच गई हैं। झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरो शोरों से स्वागत किया है। कल्पना सोरेन ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं और पंडाल में मौजदू लोगों का अविवादन स्वीकार किया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद झामुमो पहली बार इस बड़ी रैली का आयोजन कर रहा है। यह रैली हजारीबाग में झामुमो के 45वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित की गई है। जिसके लिए मटवारी गांधी मैदान में भव्य पंडाल बनाया गया है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इस दौरान जमकर हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन के नारे लगे। कर्याकर्ता लगातार जेल का फाटक टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा के नारे लगा रहे थे। 

Tags - Kalpana Soren Hazaribagh Kalpana Soren Kalpana Soren reached Hazaribagh Hazaribagh JMM Hazaribagh latest news