गिरिडीह
गांडेय की जेएमएम विधायक कल्पना सोरेन ने आज गिरिडीह परिसदन में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी और तत्काल उनके समाधान का रास्ता साफ किया। इस मौके पर सोरेन के साथ मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रशासन से तत्काल सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके साथ कल्पना सोरेन ने विधानसभा गाण्डेय के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत घाघरा चेक डैम का उद्घाटन किया। मौके पर मंत्री सुदिव्य और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। यहां सोरेन ने कहा, अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं और जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। सोरेन इस बीच निमियांघाट, गिरिडीह में पदस्थापित राज्यकर्मी और उनकी बिटिया से भी मिलीं, जिनके के आसाध्य रोग के उपचार के लिए कैबिनेट ने राशि स्वीकृत की है। सोरेन इसके लिए सीएम हेमंत सोरेन और कैबिनेट के तमाम सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
