द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद, उनकी पुत्रवधु विधायक कल्पना सोरेन हर दिन अपने कर्तव्य को निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। वह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गुरुजी के श्राद्क्रम में सक्रिय रूप से संलिप्त हैं। हर दिन, वह दिवंगत गुरुजी की आत्मा को अर्पित करने के लिए पारंपरिक खाद्य सामग्री बनाती हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसे दिवांगत गुरुजी के आत्मा को अर्पित करते है। यह श्राद्क्रम का एक हिस्सा है जिसे हर दिन निभाना पड़ता है।
हमारे पारंपरिक विधान और रीति-रिवाज का अभिन्न हिस्सा है ढेंकी
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) August 12, 2025
वीर योद्धा दिशोम गुरु अमर रहें। pic.twitter.com/igKjbDFdqu
आज एक तस्वीर साझा करते हुए कल्पना सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे पारंपरिक विधान और रीति-रिवाज का अभिन्न हिस्सा है ढेंकी, वीर योद्धा दिशोम गुरु अमर रहें।” इस तस्वीर में वह ढेंकी से चावल कूटते हुए नजर आ रही हैं। बता दें कि 16 अगस्त को गुरुजी का श्राद्क्रम है और इस अवसर पर देशभर से लाखों लोगों की श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जुटने की संभावना है।
