logo

कल्पना मुर्मू सोरेन ने गांडेय उपचुनाव के लिए भरा पर्चा, सीएम चंपाई सहित ये रहे मौजूद

कदतग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सीएम चंपाई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बसंत सोरेन, आलमगीर आलम मौजूद थे। बता दें कि 20 मई को गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। गांडेय में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा का उनचुनाव होने वाला है। आपको मालूम हो कि यह सीट 31 दिसंबर से खाली है। बीते 31 दिसंबर 2023 को डॉ सरफराज अहमद ने इस सीट के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कल्पना सोरेन इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। 

नामांकन से पहले छूए पैर

कल्पना सोरेन नामांकन दाखिल करने से पहले वहां मौजूद गांडेय के पूर्व विधायक सरफराज के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। सरफराज अहमद ने दोनों हाथों से  कल्पना सोरेन को आशीर्वाद दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन गिरिडीह समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचीं थीं। कल्पना सोरेन के साथ झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, महुआ माजी, गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व अन्य नेता मौजूद थे।

 

 

Tags - Kalpana Soren Kalpana Soren News Kalpana Soren Update Nomination Kalpana Soren Gandeya Kalpana Soren