logo

कल्पना मुर्मू सोरेन ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

kalpna1.jpg

रांची 
जेएमएम नेता कल्पना मुर्मू सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस बाबत कल्पना ने सोशल मीडिया एक्स पर हेमंत सोरेन के अकाउंट से पीएम मोदी को बधाई संदेश लिखा है। कल्पना ने संदेश में लिखा है, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की सेवा का अवसर मिलने पर मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। मुझे उम्मीद है कि देश उनके नेतृत्व में विकास के नए आयाम छुएगा। जय झारखण्ड, जय हिंद!”

बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि 
इसी के साथ कल्पना ने आज धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, हमारा शीश झुकेगा तो सिर्फ हमारे पुरुखों के समक्ष। भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष ने आदिवासी समाज समेत पूरे विश्व में आत्मसम्मान और गरिमा की भावना को प्रबल किया। आज वे पूरी दुनिया के शोषित और पीड़ित लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हर अन्याय के खिलाफ उलगुलान, यही पुरुखों का रास्ता है। कल्पना ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा के दिखाए मार्ग पर हम सदैव आगे बढ़ेंगे, तानाशाहों के समक्ष झुकेंगे नहीं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन।

इंडिया गठबंधन के बारे ये कहा 

एक अन्य मुलाकात में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि इंडिया गठबंधन सच्चे मायनों में गरीब, वंचित और शोषित और  आदिवासी, दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की आवाज है I कहा कि ये आवाज पुरजोर तरीके से सदन में गूंजती रहेगी। बता दें कि इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने मोदी की तीसरी सरकार के कार्यकाल में विपक्ष में बैठने का निर्णय लिया है। 

Tags - Kalpana SorenPM ModigreetingJharkhand News