logo

पहली बार JMM कार्यालय पहुंचीं कल्पना, निकलते ही सोशल मीडिया पर कही बड़ी बात

पहली बार JMM कार्यालय पहुंचीं कल्पना, निकलते ही सोशल मीडिया पर कही बड़ी बात

द फॉलोअप डेस्कः
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंची। कल्पना सोरेन आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान उलगुलान रैली को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कल्पना काफी खुश और मजबूत नजर आ रही थीं। उन्होंने जोरदार स्वर में हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बता दें कि रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली की कमान उन्होंने संभाल ली है।21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली से पहले कल्पना ने हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की।कार्यकर्ताओं के विचार भी जाने।


कल्पना ने ट्वीट किया 
पार्टी कार्यालय से निकलन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि "हम लड़ेंगे हम जीतेंगे। आज रांची स्थित पार्टी कार्यालय में संघर्ष के साथियों के साथ। जय जोहार! जय झारखण्ड! हेमन्त सोरेन जिंदाबाद!"। जेएमएम कार्यालय में पहुंची कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन जिंदबाद के नारे भी लगवाए।

 


बता दें कि 31 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद से कल्पना सोरेन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। वह जगह-जगह पर चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही हैं। सभाओं में दमदार भाषण देती हैं। भाजपा पर जोरदार निशाना साध रही हैं। आज जेएमएम कार्यालय में जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने बोकारो जिला के बेरमो के लिए रवाना हो गईं। बेरमो में उन्हें झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है। 

Tags - Kalpana Murmu Soren Kalpana reached JMM office Kalpana soren news jharkhand news hemant soren wife ranchi latest news