नई दिल्ली/रांची
खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने रविवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शिबू सोरेन इन दिनों सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।
इसी तरह रघुवर दास ने भी आज नई दिल्ली में हेमंत सोरेन से भेंट कर गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, कालीचरण मुंडा ने दिल्ली स्थित नए झारखंड भवन में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत अब पहले से बेहतर है, लेकिन डॉक्टरों के निर्देश के मुताबिक किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं है। खुद मुख्यमंत्री ही हर 24 घंटे में एक बार अस्पताल जाकर उनका हालचाल लेते हैं। सांसद मुंडा ने भी गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि झारखंड की आत्मा और संघर्ष की पहचान शिबू सोरेन जल्द स्वस्थ हों, यही हम सभी की प्रार्थना है।
