logo

CM हेमंत से मिलकर बोले के. राजू, गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना; 2 बाद होगी फाइनल वार्ता

cm_k_raju.jpg

रांची
सीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सीएम से बहुत अच्छी बातचीत हुई. इंडिया गठबंधन का लक्ष भाजपा को राज्यसभा चुनाव में हराना है और दोनों सीट जीतना है. दो दिन बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फाइनल बातचीत होगी.  गौरतलब है कि 18 जून को झारखंड राज्यसभा के 2 सीटों पर चुनाव होना है. इसे लेकर कांग्रेस प्रभारी के राजू एक सीट की मांग करने सीएम हेमंत सोरेन से आज मिलने आये है. इंडिया गठबंधन के पास आंकड़ा साफ़ है दोनों सीट जीतने का. वहीं भाजपा के पास आंकड़ा नहीं है. लेकिन फिर भी भाजपा चुनाव लड़ने और जीतने का दावा कर रही है. के राजू राजू सीएम से मिले और कहा कि अच्छी बात चीत हुई है. गठबंधन का लक्ष्य भाजपा को हराना है. 2 दिन बाद मुख्यमंत्री से अंतिम बातचीत होगी. वहीं उन होने आज एयरपोर्ट में यह भी बताया कि इस चुनाव में किसी स्थानीय को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा. 

Tags - Rajyasabha Chunav K raju Rajyasabha Election CM hemant and K raju Meeting jharkhand rajyasabha Elections rajyasabha Election news