logo

रामगढ़ में हथियार के दम पर 5 लुटेरों ने लाखों के जेवर लूटे, 2 की ग्रामीणों ने कर दी जमकर पिटाई

ramgarh_jwellery_loot.jpg

रामगढ़
रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में मंगलवार शिव शंकर नामक ज्वेलरी दुकान में पांच हथियारबंद लुटेरे ने लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए. लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे लुटेरों में से दो को स्थानियों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया. अस्पताल के डॉक्टर उदय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों के सिर और पीठ पर गंभीर चोट के निशान हैं, जो लाठी-डंडे से पिटाई के कारण आए हैं. हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि अन्य तीन आरोपी लूट का सामान लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है.

 

Tags - ramgarh loot news ramgarh jwellery Shop loot % criminal looted jwellery Shop in ramgarh ramgarh News ramgarh news Updates Latest Crime news ramgarh