logo

हॉकी के रंग में फिर रंगेगी रांची, अगले साल जूनियर महिला वर्ल्ड कप

िगप1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची को अगले साल होनेवाली महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल सकती है। सूत्र के मुताबिक यह प्रतियोगिता रांची में करायी जाएगी। अक्तूबर-नवंबर में यह प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें 24 देशों की टीमें भाग लेंगी। बता दें कि महिलाओं के लिए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट पहली बार भारत में आयोजित किया किया गया था। वह भी रांची में। यह 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक चला था।


बीते दिनों स्विट्जरलैंड के लुसाने में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की हुई बैठक में जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत को दी गई थी। यह प्रतियोगिता भी अगले वर्ष दिसंबर में भारत में होनी है। 


इसी दौरान जूनियर महिला वर्ल्ड कप भी भारत में कराने पर चर्चा हुई, जिसमें रांची का नाम सबसे ऊपर है। सूत्रों के अनुसार भारत को इस प्रतियोगिता की मेजबानी देने की ऑफिशियल घोषणा जल्द होगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ यह प्रतियोगिता झारखंड में कराने को लेकर इसलिए उत्सुक है। 

Tags - Hockey Junior Hockey Hockey Women's Championship Junior Hockey World Cup Hockey in Ranchi