logo

RIMS में जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल जारी, ओपीडी-ओटी सेवा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

्दम2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद पूरे देश में जूनियर डॉक्टर्स का आंदोलन जारी है। रांची के रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स भी हड़ताल पर हैं। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने आज शुक्रवार को भी पेन डाउन मूवमेंट जारी रखने का फैसला किया है। जेडीए ने बयान जारी कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस की रात को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और पश्चिम बंगाल के अन्य मेडिकल कॉलेजों के शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे डॉक्टरों पर राजनीतिक रूप से प्रेरित भीड़ ने हमला किया। जूनियर डॉक्टरों पर हुए हमलों के मद्देनजर रांची के रिम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सर्वसम्मति से चल रहे पेन डाउन मूवमेंट को जारी रखने का फैसला किया है। जेडीए ने सभी वैकल्पिक सेवाओं, ओ.पी.डी. और वैकल्पिक ओ.टी. को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। 


धनबाद में भी व्यवस्था चरमराई
इधर धनबाद के भी सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) के जूनियर डॉक्टर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कोलकाता की घटना के साथ-साथ उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. इस कारण यहां की चिकित्सीय व्यवस्था चरमरा गयी है। धनबाद एसएनएमएमसीएच के करीब 400-500 जूनियर डॉक्टर हड़ताल के साथ ही अस्पताल के मुख्य द्वारा पर धरना दे रहें हैं। 


जूनियर डोक्टर्स की हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी सेवा पूरी तरह से बाधित है। सिर्फ इमरजेंसी सेवा को बहाल रखा गया है। जूनियर डॉक्टर्स अस्पताल में मरीजों की मेडिकल सेवा देने के मामले में रीढ़ मानी जाती है। धरना दे रहीं महिला जूनियर डॉक्टर्स काफी अक्रामक नजर आई। वह हर हाल में अपनी सुरक्षा चाहती हैं। उनकी सुरक्षा के लिए जबतक कोई ठोस कदम अस्पताल प्रबंधन की ओर से नहीं उठाया जाता, तबतक यह हड़ताल जारी रहेगी। उनकी मांगे पूरी होने के बाद ही हड़ताल को खत्म करने बात जूनियर डॉक्टर कर रहें हैं।