logo

JSSC परीक्षा : पेपर लीक के विरोध में आजसू पार्टी कल, गुरुवार को करेगी पुतला दहन, CBI जांच की मांग  

AJSU2.jpeg

रांची

JSSC – CGL परीक्षा पेपर लीक के विरोध में आजसू पार्टी कल यानी एक फरवरी को सीएम का पुतला दहन करेगी। इसकी घोषणा सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में की गयी। पार्टी ने नेताओं ने कहा कि सीजीएल परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। इसमें 15 से 25 लाख रुपये के बीच सीटों की खरीद फरोख्त की गयी है। कहा कि परीक्षा से पहले ही समान्य ज्ञान पेपर 03 के प्रश्नपत्र और उत्तर दोनों लीक हो गए। इससे आयोग एवं परीक्षआ लेने वाली एजेंसी की धांधली उजागर हो गया है। राज्य में नियुक्तियों की खरीद–बिक्री किए जाने का खेल जारी है। 


सीबीआई जांच की मांग 

आजसू पार्टी ने इस मामले की भर्त्सना करते हुए कर्मचारी चयन आयोग की झारखंडी छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ रांची व पूरे राज्य में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का फैसला किया है। साथ ही कहा गया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की कार्यशैली की जांच सीबीआई से कराई जाए। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र गृह जिला रखा जाए ताकि छात्रों को अधिक परेशानी न हो। आजसू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने आज छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की। बैठक में आजसू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह सहित नीतीश सिंह, वेदांत कौस्तुव, आजसू के प्रदेश महासचिव विशाल महतो, राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे।