द फॉलोअप डेस्क
JSSC-CGL में कथित अनियमितता के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सोमेश प्रकाश और राहुल कुमार शामिल हैं। सोमेश प्रकाश का संबंध रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र से बताया गया है, जबकि राहुल कुमार वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों आरोपियों को वर्तमान में दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में स्थित हाउस नंबर सी-81, अपर ग्राउंड फ्लोर, पर्वतीय अंचल संत नगर से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई है। पुलिस JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता से जुड़े मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
