logo

चतरा : JSSC-CGL परीक्षा मामले में BSO तेजनारायण पंडित हिरासत में, गड़बड़ी को लेकर पूछताछ

arrest0018.jpg

रांची 
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामले में चतरा जिले के पत्थलगड्डा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) तेजनारायण पंडित हिरासत में लिये गये हैं। परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कल 17 अगस्त को झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा सहित टीडीपीएल द्वारा संचालित करायी गयी सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। इससे पहले उन्होंने प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट के अन्य साथियों के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक की। इसमें परीक्षा को रद्द करने के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श किया और इसके बाद ये फैसला लिया गया। 


अब JSSC PGT परीक्षा को लेकर भी सवाल
इधर, JSSC-CGL विवाद के बाद अब JSSC PGT परीक्षा को लेकर भी सवाल तेज होते जा रहे हैं। जिस TDPL एजेंसी के जरिए PGT परीक्षा आयोजित कराई गई, उसी एजेंसी को लेकर उठे सवालों के बीच अब अभ्यर्थियों की नजर जांच की दिशा पर टिकी है। हजारीबाग से इस मामले में सुनील कुमार शर्मा का नाम चर्चा में है। बताया जा रहा है कि वे दारू प्रखंड के दिगवार स्कूल में कार्यरत हैं और हजारीबाग के कोर्रा चौक में कॉमर्स पढ़ाते रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वे 4 तारीख से 27 तारीख तक मेडिकल लीव पर हैं। वहीं दूसरा नाम मनोज शर्मा का सामने आ रहा है, जो गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि सुनील कुमार शर्मा और मनोज शर्मा आपस में रिश्तेदार हैं।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - JSSC CGL Tejnarayan Pandit Exam Irregularities Chatra Jharkhand