logo

JSLPS ने सरस मेला में दिखाई झारखंड की ग्रामीण उद्यमिता की ताकत, दीदी कैफे समेत लगाए 14 स्टॉल

JSLPS ने सरस मेला में दिखाई झारखंड की ग्रामीण उद्यमिता की ताकत, दीदी कैफे समेत लगाए 14 स्टॉल

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः

राष्ट्रीय सरस मेला 2026 में झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से मेले में 14 स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से राज्य के ग्रामीण उद्यमों और स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इनमें दीदी कैफे भी शामिल रहा। मेले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और ‘लंच विद लखपति दीदी’ पहल में भाग लिया। इस आयोजन ने ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों, आर्थिक सशक्तीकरण और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की उनकी यात्रा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। 

Tags - JSLPS Jharkhand SARAS Mela Rural Development Lakhpati Didis