logo

JPSC गड़बड़ी मामले में पलामू में CID-पुलिस की छापेमारी, कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

Screenshot_2026-08-03_121644.jpg

पलामू 
जेपीएससी गड़बड़ी मामले की जांच तेज हो गई है। पलामू में पुलिस और सीआईडी की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को कई ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। जांच टीम ने मेदिनीनगर और नौडीहा बाजार में कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े लोगों के घरों की तलाशी ली।
संतोष कुमार सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी
संयुक्त टीम ने मेदिनीनगर के बीएन कॉलेज के पास हमीदगंज मोहल्ला स्थित संतोष कुमार सिंह के आवास और नौडीहा बाजार स्थित उनके पैतृक घर की जांच की। इस दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
रविशंकर कुमार के आवास से भी जुटाए गए साक्ष्य
इसके अलावा जांच टीम ने मामले से जुड़े रविशंकर कुमार के मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित आवास पर भी छापेमारी की। अधिकारियों ने वहां से भी जांच से संबंधित सामग्री एकत्र की है। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की जा रही है।पुलिस और सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जब्त सामग्री के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में किन लोगों की भूमिका रही है।
 

Tags - JPSC CID Raid Palamu News Jharkhand News Exam Scam