रांची:
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद कथित किंगपिन अभय तिवारी की जमानत याचिका पर मंगलवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

दोनों पक्षों की बहस पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
इस मामले की पिछली सुनवाई 3 सितंबर को हुई थी, जिसमें CID की ओर से अदालत में पक्ष रखा गया था। मंगलवार को अभय तिवारी की ओर से अधिवक्ता ने अपनी दलीलें पेश कीं। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अभय तिवारी TDPL में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर रह चुके हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने सगे-संबंधियों के अलावा कई अन्य अभ्यर्थियों से पैसे लेकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रही जांच के दौरान उनका नाम सामने आया, जिसके बाद CID ने उन्हें गिरफ्तार किया था।