द फॉलोअप डेस्क
सरकार के साथ आज दोपहर 2 बजे छात्रों की निर्णायक वार्ता होगी। छात्रों को अपने साथ विधिक सलाहकार ले जाने की अनुमति थी, लेकिन छात्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रतिनिधिमंडल में कोई कानूनी जानकार या विधिक सलाहकार शामिल नहीं होगा। बता दें कि आज छात्रों के आंदोलन का 24वां दिन है। मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्टहाउस में थोड़ी देर बाद वार्ता शुरू होगी। वहां पुलिस बल की तैनाती की गई है। सरकार और स्टूडेंट्स दोनों के डेलिगेट पहुंचने वाला है।

छात्र प्रतिनिधिमंडल 10 सदस्यों के नाम तय:
1. रविंद्र पासवान
2. पियूष सिंह
3. रविंद्र रवि
4. कार्तिक सोरेन
5. राजेश प्रसाद
6. उमेश प्रसाद
7. शशांक कुमार
8. अंकित कुमार
9. आनंद कुमार
10. शालू कुमारी