द फॉलोअप डेस्क
JPSC-JSSC परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों के आंदोलन के बीच अब वाटर कैनन का इस्तेमाल शुरू हो गया है। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से वाटर कैनन चलाया जा रहा है। इससे पहले बड़ी संख्या में छात्र बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए और अब विधानसभा की ओर कूच कर रहे हैं। छात्रों को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और पुलिस लगातार उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। प्रशासन की ओर से छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में कड़ी व्यवस्था की गई है और ड्रोन कैमरों के जरिए भी छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश, ड्रोन से निगरानी तेज
कुछ छात्रों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश भी की, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पांच ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।