रांची
विधानसभा से 200 मीटर दूर आंदोलनकारी छात्र धरना पर बैठ गये हैं। मिली खबर के मुताबिक विधायक जयराम महतो ने इस बीच छात्रों से बात की है। बता दें कि राजधानी रांची में आज जेपीएससी और जेएसएसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। सभी जिलों से आया छात्रों का हुजुम हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए विधानसभा तक पहुंच गया। छात्रों का हुजूम विधानसभा तक पहुंच गया। उन्हें पुलिस ने वहीं पर रोक दिया है। बैरिकेडिंग करके प्रशासन ने छात्रों को वहीं रोका है। हालांकि कुछ छात्र विधानसभा परिसर में भी बैठ गये हैं और वहीं धरना दे रहे हैं।
