द फॉलोअप डेस्क, रांची:
झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितता और गड़बड़ियों के विरोध में आज प्रदेश के सभी 24 जिलों के छात्र रांची में जुटे हैं। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से संविधान मार्च निकाला। हजारों की संख्या में छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर संविधान की प्रस्तावना बढ़ी और फिर आगे बढ़े।
दरअसल, 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। मामले की जांच सीआईडी द्वारा की जा रही है। कई गिरफ्तारियां भी हुई है। जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते से आज दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है। आयोग दफ्तर के बाहर पिछले दिनों भी प्रदर्शन हुआ था।