logo

गिरिडीह तक पहुंची CID की कार्रवाई, JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले को लेकर 2 लोगों से हो रही पूछताछ

गिरिडीह तक पहुंची CID की कार्रवाई, JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले को लेकर 2 लोगों से हो रही पूछताछ

द फॉलोअप डेस्क
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच कर रही CID की कार्रवाई अब गिरिडीह तक पहुंच गई है। नियुक्ति घोटाले से जुड़े मामले में CID ने गिरिडीह से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इनमें एक संदिग्ध गिरिडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, CID ने कोडरमा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें गिरिडीह का एक व्यक्ति भी शामिल है। वहीं शुक्रवार को बेंगाबाद क्षेत्र से चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए जाने की बात सामने आई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद गिरिडीह में नियुक्ति घोटाले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


परीक्षा में सेटिंग और फर्जीवाड़े के सुराग
बताया गया है कि CID को जांच के दौरान परीक्षा में सेटिंग और फर्जीवाड़े से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। इसी क्रम में गिरिडीह से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में JPSC परीक्षा में फर्जीवाड़े के जरिए कई लोगों को अफसर बनाए जाने का आरोप सामने आया है। मामले में अभय तिवारी का नाम भी सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभय तिवारी के ससुर विकास पांडेय भी गिरिडीह के रहने वाले बताए गए हैं। CID की जांच में वर्ष 2010 के आसपास परीक्षा से जुड़े लोगों के संपर्क, फर्जीवाड़े और अभ्यर्थियों से पैसे लेने के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।


सिंडिकेट के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी CID
जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि गिरिडीह समेत अन्य जिलों में इस कथित सिंडिकेट का नेटवर्क कितना फैला हुआ था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। CID की कार्रवाई और पूछताछ के बाद मामले में कई और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना जताई जा रही है। 

Tags - JPSC Scam JSSC Scam CID Investigation Giridih News Abhay Tiwari