logo

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने मांगी जमानत, CID कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

white.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने जमानत के लिए गुहार लगाई है। उनके वकील ने CID की विशेष अदालत में बेल पिटीशन दाखिल की है। बता दें कि CID ने परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है और इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच के दौरान एल ख्यांग्ते पर परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों से कथित तौर पर कमीशन लेने का आरोप सामने आया है। अब अदालत उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।

Tags - JPSC News L Khiyangte CID Investigation Jharkhand News JPSC Scam