द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सक्रियता दिखाते हुए अरसे बाद प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू की संभावित तिथि जारी की है। इसमें कुल 28 प्रतियोगी परीक्षाएं, इंटरव्यू और उससे जुड़ी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। एग्जाम कैलेंडर के अनुसार कल अर्थात सात जनवरी से सीडीपीओ के लिए इंटरव्यू की शुरुआत होगी। यहां मालूम हो कि सीडीपीओ पद पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी ने 2023 में विज्ञापन आमंत्रित किया था। लगभग तीन साल से इस प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थी नौकरी की आस लगाए बैठे थे। सीडीपीओ के लिए इंटरव्यू नौ जनवरी तक चलेगा। 28 वें और अंतिम प्रतियोगी परीक्षा संयुक्त सिविल सर्विस (बैकलॉग) परीक्षा-2023, 24 जून को आयोजित की जाएगी।.jpeg)