logo

एल खियांग्ते की जमानत याचिका खारिज

एल खियांग्ते की जमानत याचिका खारिज

द फॉलोअप डेस्क
JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को बड़ा झटका लगा है। JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में CID की विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान CID ने बचाव पक्ष की दलीलों का जोरदार विरोध करते हुए अदालत में करीब 1000 पन्नों की केस डायरी पेश की, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों का हवाला दिया गया है। CID ने अदालत को बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और आरोप है कि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों से कमीशन के रूप में बड़ी रकम ली गई। जांच के इस चरण में जमानत मिलने से साक्ष्यों और जांच की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताते हुए CID ने जमानत का विरोध किया। JPSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Tags - JPSC L Khiangte JPSC Chairman CID JPSC Exam Exam Irregularities