logo

JPSC प्रकरण : रांची और हजारीबाग के कोचिंग संस्थानों पर CID का छापा

cid5.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

JPSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच में जुटी CID ने रविवार को रांची और हजारीबाग के प्रमुख कोचिंग संस्थानों और उनके संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने इन ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच की और बताया जा रहा है कि कई अहम साक्ष्य जुटाए गए। CID की एक टीम ने रांची के लालपुर स्थित शिवांगन की पाठशाला कोचिंग संस्थान में छापेमारी की। इस दौरान दस्तावेजों की सघन जांच की गई। कोचिंग सेंटर के निदेशक रंजीत कुमार के रांची में रातू रोड स्थित आवास पर भी अधिकारी पहुंचे और साक्ष्य इकट्ठा किया। CID की दूसरी टीम ने हजारीबाग में स्थित मेघा कोचिंग सेंटर में छापा मारकर दस्तावेजों की जांच की। बताया जा रहा है कि JPSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में CID की सघन जांच-पड़ताल जारी है। 

इन ठिकानों पर पहुंची जांच टीम 
रांची में CID की एक टीम ने लालपुर स्थित  शिक्षण संस्थान 'शिवांगन की पाठशाला' में जांच की। यहां टीम ने संस्थान के रिकॉर्ड, दस्तावेजों और दूसरे कागजात को देखा। उपलब्ध दस्तावेजों की मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर जांच की गई। इसके बाद टीम रातू रोड स्थित संस्थान के निदेशक के आवास पर पहुंची। आवास में मौजूद दस्तावेजों और अन्य सामग्री की भी जांच की गई। जांच अधिकारियों ने मामले के लिए जरूरी समझे गए साक्ष्यों को जुटाया।


हजारीबाग में भी दस्तावेजों की पड़ताल
दूसरी ओर CID की एक टीम ने हजारीबाग में मेघा कोचिंग सेंटर में कार्रवाई की। यहां संस्थान से जुड़े रिकॉर्ड और कागजात की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सुरक्षित रखा गया है। रांची और हजारीबाग में हुई कार्रवाई के बाद CID अब नए सिरे से मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का पहले से जुटाई गई जानकारी के साथ मिलान करेगी। जांच एजेंसी यह भी देख रही है कि परीक्षा से पहले या परीक्षा के दौरान कोई ऐसी गतिविधि हुई थी या नहीं, जिसका संबंध कथित अनियमितताओं से हो। JPSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर CID की जांच पहले से जारी है।

जांच का दायरा कोचिंग संस्थानों तक पहुंचने के बाद अब संभावित संपर्क, नेटवर्क और लेनदेन जैसे पहलुओं पर भी जांच आगे बढ़ सकती है। फिलहाल CID की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई के दौरान मिली सामग्री में से कौन-कौन से दस्तावेज जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - JPSC CID Investigation Coaching Institutes Ranchi Hazaribagh