logo

एक तरफ दुनिया में पीएम बढ़ा रहे देश का मान, दूसरी तरफ कई राज्यों में सरकार को भ्रष्टाचार से ही फुर्सत नहींः जेपी नड्डा

jpnadda_Image_2023-06-22_at_5_50_55_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड दौरे पर हैं। गिरिडीह में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ सालों की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं, झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। यहां कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त है। हमारे प्रधानमंत्री देश का नाम दुनिया में रोशन करने में लगे हुए हैं। लेकिन दूसरी ओर कई राज्यों को भ्रष्टाचार से ही फुर्सत नहीं मिल रही हैं। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार के राज में हुए ढेरों भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए उसे आड़े हाथों लिया। नड्डा ने कहा, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। 


देश की तस्वीर बदल दी पीएम ने 
नड्डा ने कहा कि मैं यहां पीएम मोदी की प्रशंसा करने के लिए आया हूं। उन्होंने अपने 9 साल के शासन में देश की तस्वीर बदली है। आज दुनिया भर में पीएम मोदी की प्रशंसा हो रही है। लेकिन इसके बाद भी पीएम मोदी की आलोचना करने वालों की कमी नहीं है। विपक्षी जितनी आलोचना करते हैं, उतना ही दुनिया में उनका मान बढ़ रहा है।  कांग्रेस को मोदी की प्रशंसा अच्छी नहीं लगती। इसलिए वह विदेशों में भी मोदी के साथ देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। आज दुनिया को पीएम मोदी ने योग करना सिखा दिया है। योग भारत की महान परम्परा है, और आज पूरी दुनिया योग महत्व को समझने लगी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : 
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N