logo

रांची में गरजे जेपी नड्डा, कहा- आपका सीएम भ्रष्ट है, किसी में ताकत है तो मेरी बात को टाले जरा

गदगदगदग.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

आपका मुख्यमंत्री भ्रष्ट है. ये बात मैं दावे के साथ बोल रहा हूँ। किसी में हिम्मत है तो मेरी बातों को टाल कर दिखाए। यह बातें हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही। वह हरमू मैदान में आयोजित संकल्प यात्रा जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लैंड, सैंड और लिकर की लूट अपने संरक्षण में हेमंत सरकार करा रही है. ये पहला सीएम हैं जो खुद लैंड घोटाला कर रहे हैं। अपने माँ-पिता का नाम तक बदल कर जमीन लूटा। और दौर था जब अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास की सरकार थी। झारखंड में चहुंओर काम हो रहा था। जब से ये सरकार बनी है चारो तरफ सिर्फ लूट मची है।

धर्मांतरण पर आंख मूंद रखे हैं हेमंत

हेमंत सोरेन को जनजातियों की चिंता नहीं है. राज्य में धर्मांतरण का खेल जारी है। यह सब जानते हैंलेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धर्मांतरण पर अपनी आंखें मूंद रखे हैं। उन्हें जनजातियों से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ वोट से मतलब है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यहां की सरकार भष्ट्रचार में आकंठ डूबी है। सीएम के पीछे ईडी पड़ी है और वह भागे-भागे फिर रहे हैं। यहां जमीन माफिया, बालू माफिया, कोयला माफिया फल-फूल रहे हैं। इसलिए अब ऐसी सरकार का जाने का वक्त आ गया है। झारखंड की भोली-भाली जनता को यह सरकार अब ज्यादा दिन तक ठग नहीं सकती। 

झारखंड के विकास के लिए भाजपा सरकार बनाएं

झारखंड में विकास चाहते हैं तो भाजपा की सरकार बनाएं। अगर आप चाहते हैं कि यहां प्रधानमंत्री आवास और इज्जत घर आम लोगों के लिए बने तो जरूरी है राज्य में भाजपा की सरकार हो। भाजपा की सरकार आते ही यहां लूटने वाली सिस्टम बंद हो जाएगी। जनता के लिए काम होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N