logo

रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की गई जान, इलाके में मातम

ptra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्थित रामगढ़ जिले के गोला में कल रविवार की रात सड़क दुर्घटना में बेटुलकला निवासी पत्रकार लाल किशोर महतो की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सूत्रों के अनुसार, पत्रकार लाल किशोर महतो अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुंडीगाछी के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के नीचे दब जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

वहीं जानकारी मिलते ही रामगढ़ विधायक ममता देवी समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी अस्पताल पहुंचे और उनके परिवार को ढांढस बंधाया। पत्रकार साथियों में भी गहरा दुख देखा गया। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पत्रकार लाल किशोर महतो एक निर्भीक और जनसमर्पित पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान रखते थे। वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके सरल, मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के कारण वे आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की उनकी आदत ने उन्हें समाज के हर वर्ग का प्रिय बना दिया था।

लाल किशोर महतो अपने पीछे पत्नी मुन्नी किशोर महतो और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी पूर्व में मुखिया रह चुकी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखने तक सोमवार सुबह तक उनका पार्थिव शरीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में रखा गया था। पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है। उनकी असामयिक निधन से सभी स्तब्ध हैं।

Tags - Ramgarh road accident news Gola Ramgarh journalist death Lal Kishore Mahto accident case Betulkala resident journalist DundiGachi road mishap Scorpio vehicle overturn incident Gola police investigation Community Health Center Gola Ramgarh MLA Mamt