logo

JMM का आधिकारिक एक्स हैंडल हुआ हैक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के दिए आदेश 

HEMANT_PHOTO.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक एक्स हैंडल @JMMJharkhand साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गया है। इसे असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से दी है। उन्होंने बताया कि झामुमो का एक्स हैंडल हैक हो गया है और उन्होंने इस मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस को निर्देश भी दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद झारखंड की साइबर क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई है। जांच की जा रही है कि हैंडल को हैक कर किस तरह का कंटेंट शेयर किया गया या उसमें कोई छेड़छाड़ की गई है या नहीं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह महज साइबर क्राइम है या इसके पीछे कोई साजिश है। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है।

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News JMM Official X Handle Hacked Chief Minister Hemant Soren