logo

JMM का धनबाद में कार्यकर्ता मिलन समारोह, कई नेताओं ने लिया हिस्सा

dn1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
JMM के द्वारा आज धनबाद जिला का कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह द वेडिंग वेल्स होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने की, जबकि संचालन की ज़िम्मेदारी जिला सचिव मन्नू आलम ने निभाई। इस अवसर पर विशेष रूप से सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित रहे। समारोह में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, महानगर समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठन के पदाधिकारी तथा प्रखंड समिति के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पारंपरिक गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो जिला समिति सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का हृदय से अभिनंदन करती है। हम सबका दायित्व है कि मिलकर संगठन को और मजबूत बनाएं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता तक पहुँचाएं।

वहीं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने इस आयोजन में कहा "संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई पंचायत, वार्ड और बूथ समितियां हैं। इन्हें सशक्त बनाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का सबसे प्रभावी माध्यम संगठन ही है। मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ हूं और जहाँ भी मेरी जरूरत होगी, उपस्थित रहूँगा"

कार्यक्रम में पहुंची मीडिया पैनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि आप सभी को संगठन में जो दायित्व मिला है, वह केवल पद नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। अब हमारा लक्ष्य है कि धनबाद जिले में संगठन को और सशक्त करें, जनता की आवाज बनें और सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं।

वहीं अंत में जिला सचिव मन्नू आलम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मंच/मोर्चा के पदाधिकारी जल्द से जल्द अपनी समितियों का पूर्ण गठन करें। संगठन की धार आपके सामूहिक प्रयास और एकजुटता से और पैनी होगी। किसी भी कार्यकर्ता को दुविधा या समस्या हो, तो जिला अध्यक्ष या मुझसे 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं हर संभव मदद की जाएगी।

Tags - jharkhand news jharkhand update jharkhand latest news jharkhand khabar jmm jmm dhanbad news