logo

JMM राज्यसभा की दोनों सीटों पर लड़ेगा चुनाव, CM हेमंत की बैठक के बाद मंत्री ने दिया बड़ा बयान

a635.jpg

रांची:

झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्यसभा की दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। सीएम हेमंत की अध्यक्षता में पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है। हालांकि, सीएम हेमंत की ओर से इसपर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल, मीटिंग में झामुमो के सभी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों ने सीएम हेमंत को यह राय दी थी कि हमें दोनों सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए। उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे। झामुमो का यह फैसला ऐसे समय में आया है जबकि कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार शाम को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा को उम्मीदवार बताने का फैसला किया है। 

वरीय नेताओं ने पहले ही दिया था संकेत
गौरतलब है कि हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार और योगेंद्र प्रसाद ने इस बात का संकेत दिया था कि झामुमो राज्यसभा की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकता है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि उम्मीदवार का चयन करने के लिए हमने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत किया है।  

सीएम की अध्यक्षता वाली बैठक में ये शामिल
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता हुई इस बैठक में स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपक बिरुआ, मथुरा प्रसाद महतो और योगेंद्र प्रसाद शामिल हुए। चर्चा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जा सकते हैं। 


 

Tags - Jharkhand Political NewsJharkhand Mukti MorchaRajya Sabha Election Hemant SorenHafizul Hasan