logo

JMM ने भाजपा से पूछा - धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा कब?

जदग2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की घोषणा के बाद झारखंड की राजनीति में भी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने प्रधानमंत्री के बयान को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि "पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।" अमर बाउरी ने इसे सरकार की युवाओं के हितों के प्रति प्रतिबद्धता बताया।


झामुमो ने रिट्वीट कर उठाए सवाल
अमर बाउरी की इसी पोस्ट को रिट्वीट करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। झामुमो ने लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा कब? छात्रों पर बर्बरता करने वाली दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई कब?" झामुमो ने इस पोस्ट के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने की मांग उठाई और छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए। पीएम मोदी के बयान के बाद पेपर लीक के मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होती नजर आ रही है।

Tags - JMM BJP Paper Leak Dharmendra Pradhan Jharkhand