logo

20 जून से शुरू होगा SIR अभियान, पाकुड़ में 1.78 लाख से अधिक वोटर 'अनमैप्ड' वोटरों के नाम जोड़ने का टास्क

Screenshot_2026-06-12_150006.jpg

पाकुड़
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी 20 जून से शुरू हो रहे SIR वोटर पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर आज रविंद्र भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे ने कार्यकर्ताओं को 'अनमैप्ड' वोटरों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए सजग होकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर वोटर लिस्ट से नाम कटा, तो सरकारी योजनाओं और राशन कार्ड से भी हाथ धोना पड़ सकता है।20 जून से शुरू हो रहा है SIR अभियान
शिविर को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे ने कार्यकर्ताओं को आने वाले 20 जून से शुरू हो रहे SIR कार्य के प्रति बेहद गंभीर रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि इस अभियान के दौरान जो भी अनमैप्ड वोटर हैं, उनका नाम मतदाता सूची में कैसे जोड़ा जाए, इसके लिए कार्यकर्ता पूरी सजगता के साथ जमीन पर उतरकर काम करें।पाकुड़ में 1.78 लाख से अधिक वोटर 'अनमैप्ड'
विनोद पांडे ने जिले के आंकड़ों को सामने रखते हुए कहा कि पाकुड़ में 1 लाख 78 हजार 761 वोटरों का नाम फिलहाल अनमैप्ड लिस्ट में दर्ज हुआ है। यह एक बड़ी संख्या है। इसके समाधान के लिए पार्टी की ओर से नियुक्त बीएल टू और बूथ कमेटी के सदस्य तुरंत अलर्ट मोड पर आएं और अपने-अपने बूथ से जुड़े हर एक वोटर का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।नाम कटा तो बंद हो जाएगा राशन और सरकारी लाभ
कार्यकर्ताओं और आम जनता को इस अभियान का महत्व समझाते हुए झामुमो नेता ने कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर SIR पुनरीक्षण के दौरान लापरवाही हुई और आपका नाम वोटर लिस्ट से कट गया, तो आने वाले समय में पहले आपका राशन कार्ड काटा जाएगा। इसके साथ ही सरकार की तरफ से मिलने वाली तमाम अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के लाभ से भी आपको वंचित कर दिया जाएगा। बिहार तथा पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं को एस आई आर कार्य में सजग रहने की बात कही।

Tags - JMM Vinod Pandey Pakur News Jharkhand Voter List SIR Campaign