logo

JMM बताये हेमंत सोरेन और 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' के बीच का रिश्ता क्या कहलाता है- प्रतुल शाहदेव

PARTUL_SHAHDEV.jpg

रांची 
BJP के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सरकार पर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने आरोप लगाया की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की तर्ज पर गैंग्स ऑफ़ छोटानागपुर काम कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के कई अन्य बड़े नेताओं को जमीन कब्जा करने के लिए कागजात बनाने में ये गैंग मदद करता था। प्रतुल ने कहा लव जिहाद को सरकार ने पूरे तरीके से नजरअंदाज करके रखा था। अब लैंड जिहाद भी इस सरकार में शुरू हो गया। प्रतुल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कब्जे वाली 8.86 एकड़ की बेनामी जमीन पर कब्जे में जिन लोगों पर कागजात के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा उनमें प्रमुख है इरशाद, अफसर अली, इम्तियाज,  सद्दाम, ताल्हा, और फैयाज। 

बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया 
प्रतुल ने कहा लैंड गैंग ने जगन्नाथपुर के कचनार टोली की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया। इसमें भी गठबंधन से जुड़े जाकिर का नाम आया। जाकिर के साथ मुबारक खान, शमीम खान, इकबाल, नासिर इकराम, अब्दुल, सलीम, राशिद, हुसैन, मंजूर और अनवर को भी अभियुक्त बनाया गया है। प्रतुल ने कहा कि जिस तरीके से हेमंत सोरेन पार्ट वन ऑफ पार्ट 2 में सेना और सरकार की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है, साफ दिख रहा है कि इनको कहीं ना कहीं राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। प्रतुल ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में सिर्फ जमीन पर डकैती नहीं हुई। बल्कि युवाओं के रोजगार पर भी डाला डाला गया जो आगे विनोद और हेमंत सोरेन के बीच व्हाट्सएप चैट से स्पष्ट है। यह ईडी के चार्जशीट का भी हिस्सा है। 25- 25 लाख में युवाओं के सपनों को बेच देने का कार्य हुआ।

अंतू तिर्की की डायरी खोल सकती है कई बड़े राज

प्रतुल ने कहा कि प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल, पंकज मिश्रा के बाद अब अंतू तिर्की का नए घोटाले बाज के रूप में पदार्पण हुआ है। अंतू के डायरी की एंट्री ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी संरक्षण में जमीन के लूट का खेल चल रहा था। प्रतुल ने कहा की जानकारी मिल रही है कि अंतू तिर्की के डायरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई बड़ी नेताओं से लेनदेन की एंट्री भी निकली है। यह कैसा संयोग है कि हेमंत सोरेन ने जिस 8.86 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया था, इसी खाता और खेसरा की बगल वाली जमीन पर अंतू तिर्की ने भी कब्जा कर रखा था। यह सुनियोजित लूट का एक बड़ा हिस्सा है। आज के प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी तारीक इमरान भी उपस्थित थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Pratul ShahdevJMMBJPHemant Soren