logo

झामुमो की ट्रोल टोली मेरे ऊपर है हमलावर, सीएम अपने समर्थकों से कहलवाते हैं अपशब्द - बाबूलाल

0936.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन व जेएमएम पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि झामुमो की ट्रोल टोली मेरे ऊपर हमलावर रहती है। उन्हें कष्ट होता है कि मैं जनता की ज्वलंत समस्याओं पर उनके मुखिया को क्यों घेरता हूं उन्होंने कहा कि उन्हें पीड़ा होती है कि मैं उनके मुखिया की पोल क्यों खोलता हूं ट्रोल टोली के प्रति मेरे मन में तनिक भी दुर्भावना नहीं है। बेचारे वे तो मोहरे हैं। मुझे तरस आता है हेमंत जी पर, वे कुंठा में मुझे अपने समर्थकों से अभद्र टिप्पणी करवाते हैंमुझे अपशब्द कहलवाते हैं। लेकिन इससे मेरे मनोबल पर कोई असर नहीं हैइनके झूठ, लूट, चोरी, बेईमानी, आतंक और तुष्टिकरण का पर्दाफाश करता रहूंगा।

बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर एनआरसी को बताया जरूरी
संताल परगना के रास्ते बांग्लादेशी घुसपैठियों के संबंध में बाबूलाल ने कहा कि
झारखंड हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से एक गंभीर बात कही गई। कोर्ट को बताया गया कि बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को पहले संताल परगना के विभिन्न मदरसों में ठहराया जाता है। उनका सरकारी दस्तावेज तैयार करवाया जाता है (अधिकारियों की मिलीभगत से)इनका नाम मतदाता सूची में डलवाया जाता है और फिर एक साजिश के तहत उन्हें वहां बसाया जाता है। सोचिए,  जहां घुसपैठिये वोटर होंगे, वहां की सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था का क्या हाल होगा? इसीलिए एनआरसी ज़रूरी है।

कोर्ट ने घुसपैठ को लेकर केंद-राज्य सरकार से मांगा है जवाब
बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्वीट में जिस याचिका का जिक्र किया है वह 16 मई को झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई से संबंधित है। संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ, डेमोग्राफी बदलाव और धर्मांतरण को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई थी जिसपर कोर्ट ने केंद्रीय गृहमंत्रालय और राज्य सरकार से पूछा था कि इसे रोकने के लिए क्या किया जा रहा है। वहीं, अदालत ने दोनों पक्षों को 19 जुलाई तक जवाब दाखिल करने कहा है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT