logo

SIR ROW : JMM का राजभवन के समक्ष प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

JMM का राजभवन के समक्ष प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

रांची

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की लोकतांत्रिक निष्पक्षता को लेकर सामने आए गंभीर तथ्यों के विरोध में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रांची स्थित राजभवन के समक्ष एक विशाल विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार पर पद के दुरुपयोग और एकतरफा फैसलों का आरोप लगाते हुए उन्हें अविलंब पद से बर्खास्त करने की मांग की। मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों (Official Documents) के हवाले से नेताओं ने कहा कि वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा हाल के दिनों में लिए गए कई मनमाने फैसलों पर आयोग के दोनों चुनाव आयुक्तों (Election Commissioners), सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। सहयोगी चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और चिंताओं को पूरी तरह दरकिनार कर, बिना उनकी सहमति के वोटर लिस्ट (Voter List) के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के तहत करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। यह कदम पूरी तरह से असंवैधानिक, अनधिकृत और लोकतंत्र विरोधी है, जो निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था पर सीधा कुठाराघात करता है।

यह कदम पूरी तरह से असंवैधानिक

वक्ताओं ने कहा, सहयोगी चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और चिंताओं को पूरी तरह दरकिनार कर, बिना उनकी सहमति के वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत करोड़ों पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। यह कदम पूरी तरह से असंवैधानिक, अनधिकृत और लोकतंत्र विरोधी है, जो निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था पर सीधा कुठाराघात करता है। इस पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ झामुमो रांची जिला समिति, रांची महानगर समिति, खूंटी जिला समिति, लोहरदगा जिला समिति एवं रामगढ़ जिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में जनसैलाब उमड़ा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार पर डाका डालने के समान है। संस्थागत गरिमा को ताक पर रखकर लिए जा रहे इन फैसलों से संवैधानिक मर्यादाएं तार-तार हुई हैं।

मौके पर मौजूद रहे ये लोग 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, सांसद मती महुआ माजी, विधायक विकास मुण्डा, अमित महतो, सुदीप गुड़िया, रामसुर्या मुण्डा, केन्द्रीय सदस्य पवन जेडिया, हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, अन्तु तिर्की, मती राधा तिर्की, मती निरु शांति भगत, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, रामगढ़ जिला संयोजक प्रमुख विनोद किस्कू, लोहरदगा जिला अध्यक्ष मोजम्मील अहमद, खुंटी जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद, रांची जिला संयोजक धमेंन्द्र सिंह, सांनु मुण्डा, रांची महानगर संयोजक फरीद खान, रोशन कुमार, मनिन्द्र सिंह, मती अंकिता वर्मा, विक्रम सिंह, अरूण वर्मा, आशुतोष वर्मा, विजय महतो, भोलु मल्लिक, साजिद कौसर, उत्तम यादव, महादेव मुण्डा, राजू गोप, उमेश साहू, रंजन माथुर, प्रेम प्रतीक बमबारी, अनुराग तिर्की, लालंती देवी, विजय महतो, आदम मुण्डा, कुलदीपक, जितनन्दन महतो, कुदरत अंसारी, फारूख अंसारी, लाला महली, मुरसीय लाल मांझी, शमीम अंसारी, श्यामजी महतो, नन्दु मेहता, चामु बेक, सुरेश महतो, बलराम महतो, नविन तिर्की, संजू माथुर तथा हजारों की संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

Tags - JMM Protest Gyanesh Kumar Election Commission Voter List Ranchi Protest