logo

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए JMM ने किया जलाभिषेक और फल-फूल का वितरण

JMM0210.jpg

रांची

झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला समिति द्वारा आज सावन के पवित्र सोमवार को रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और फल-फूल, दूध वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर दिशोम गुरु के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विनोद पांडेय ने कहा, "आज सावन का सोमवार है और इस पावन दिन हमने भगवान शिव से प्रार्थना की है कि दिशोम गुरु जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें। उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सभी झारखंडवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।"
इस आयोजन में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, सोनू मुंडा, बीरू साहू, अरुण वर्मा, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, प्रदीप मिर्धा, रोमा सरकार, अंकिता वर्मा, दीपक झा, विजय रविदास, निखिल, अवधेश यादव, हरीश महतो, राकेश, कुलदीपक कुमार, संतोष राणा, रवि कुमार और गौरव कुमार।


इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा दीपक झा, विक्की यादव और अन्य कार्यकर्ताओं का।
कार्यक्रम के दौरान चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट, पहाड़ी मंदिर रांची की ओर से विनोद पांडेय को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई और सरकार से हरसंभव सहयोग का आग्रह किया गया। ट्रस्ट की ओर से उपस्थित रहे: बिंदुल वर्मा, अरुण वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, आशुतोष वर्मा, आयुष राज वर्मा और अन्य सदस्य।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, एकता और सामाजिक सहयोग की भावना देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भोलेनाथ की कृपा से दिशोम गुरु शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगे और झारखंड को फिर से नेतृत्व प्रदान करेंगे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest