पाकुड़
पाकुड़ में झामुमो कार्यालय में राज्य के कैबिनेट मंत्री दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि राज्य सरकार में मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया है। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चले जाने से पार्टी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक जुझारू नेता थे और पार्टी के लिए हमेशा खड़ा रहते थे। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।
