logo

गिरिडीह : शिबू सोरेन के स्वस्थ होने की कामना को लेकर झामुमो ने आयोजित किया यज्ञ

shibu_soren6.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पितामह कहे जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर झामुमो महानगर समिति गिरिडीह की ओर से एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
यह यज्ञ शनिवार को गिरिडीह नगर के बड़ा चौक स्थित शिव मंदिर में किया जाएगा। झामुमो ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना और मंगलकामना के उद्देश्य से यह सामूहिक यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर झामुमो के सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता और नगरवासियों से आयोजन में शामिल होकर गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ की कामना करने की अपील की गई है।

 

Tags - Latest Giridih news Giridih news updates latest Giridih News Giridih news Updates Giridih news Shibu Soren News Shibu Soren Health updates latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand news in Hindi