logo

साहिबगंज : 130वें संविधान संशोधन विधेयक का झामुमो ने किया विरोध, केंद्र सरकार का जलाया पुतला

jmm_sahibganj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
संसद में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस तेज है। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी इस विधेयक के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। रविवार को साहिबगंज स्टेशन चौक पर झामुमो जिला इकाई की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया। मौके पर मौजूद अरुण सिंह ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा संसद में एक असंवैधानिक विधेयक पेश किया गया है, जो भारतीय संविधान के उस मौलिक सिद्धांत 'जब तक दोष सिद्ध न हो, तब तक आरोपी निर्दोष माना जाएगा' का स्पष्ट उल्लंघन है। यह विधेयक जनप्रतिनिधियों को उनके दायित्वों से विमुख करने और जनता के जनादेश का अपमान करने के उद्देश्य से लाया गया है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि "भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर अपने विरोधियों को राजनीतिक, सामाजिक और मानसिक रूप से नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर रही है।"
अरुण सिंह ने आगे कहा, "इस विधेयक के तहत किसी भी जनप्रतिनिधि को केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा 30 दिनों से अधिक न्यायिक हिरासत में रखने की स्थिति में उसे पद से इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया जा सकता है, भले ही वह दोषी न हो। यह न सिर्फ जनादेश का अपमान है, बल्कि जनता को गुमराह करने की साजिश भी है।" प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने “ओछी राजनीति बंद करो”, “शहीदों का सम्मान करो” और “शहीदों को बदनाम करना बंद करो” जैसे नारे लगाए।

इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सामु हेंब्रम, संजय मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा, सुरेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, मुजीबुर रहमान, अखलाकुर रहमान, जिला सचिव सुरेश टुडू, प्रो. मुजम्मिल हक़, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शाह, जंग बहादुर सिंह, जेम्स किस्कु, मो. आज़ाद, राजू अंसारी, बर्नाड मरांडी, दुर्गा मंडल, वारिश अनवर, विकास यादव, अमरदीप, गफ्फार अंसारी, आदित्य यादव, विनय कुमार सिंह, सरिता देवी, नईम अंसारी, छवि हेंब्रम, तारिक अनवर, विनीत पोद्दार, एकरामूल हसन, दिनेश सोरेन, योगेश हांसदा, गोपाल मंडल, नुमान अंसारी, अमरदीप सिंह, गुरु हेंब्रम, मो. शाहबाज, मो. इब्राहिम, धर्मवीर कुमार, समेत समस्त प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव, नगर अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे।


 

Tags - jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand news jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand News updates Sahibganj news Updates latest Sahibganj News latest Jharkhand News