logo

झामुमो महिला मोर्चा की हुई बैठक, मंत्री मिथिलेश ठाकुर को जीत दिलाने का लिया संकल्प

ससस.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के गढ़वा में बुधवार को झामुमो महिला मोर्चा ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर बैठक आयोजित की। इस बैठक में महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों को झारखंड सरकार के कार्यों से अवगत कराने एवं बूथ कमिटी को मजबूत करने का निर्णय भी लिया। विषम परिस्थितियों के बावजूद किया जनहित में बेहतर कार्य
इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद राज्यहित एवं जनहित में बहुत ही बेहतर कार्य की है। राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही सभी जनहित की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। इसके साथ ही विरोधियों की झूठ फरेब की नीति से भी जनता को अवगत करायें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता तन, मन से लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में लग जायें। 

ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करते हुए चुनाव जीतने की टिप्स बताए। मंत्री ने कहा कि विरोधी चाहे जितनी भी ताकत लगा लें, जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। आगामी विस चुनाव में हर हाल में महागठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करेगा। गढ़वा की जनता विकास करने वाले को ही अपने जनप्रतिनिधि के रूप में चुनेगी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी। बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, अराधना सिंह, रेखा पाठक सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।
 

Tags - JMM Mahila Morcha Mithilesh Thakur Elections Election News Election Breaking Assembly Elections Assembly Election Breaking News