logo

CM हेमंत सोरेन से मिले झामुमो लोहरदगा प्रमुख संयोजक मोजम्मिल अहमद, कुडू को नगर पंचायत बनाने की मांग की

cmhemanttt.jpg

द फॉलोअप डेस्क, लोहरदगा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोहरदगा जिला के संयोजक प्रमुख मोजम्मिल अहमद ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को लोहरदगा जिले की जनता की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। मोजम्मिल अहमद ने मुख्यमंत्री से कुड़ू को नगर पंचायत घोषित करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कुड़ू नगर पंचायत बनने की सभी आवश्यकताएं पूरी करता है। यह क्षेत्र एक घनी आबादी वाला है, जहाँ से होकर कई जिलों और राज्य के लोग आते-जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को निवेदन पत्र सौंपते हुए कहा कि यहां की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए इसे नगर पंचायत घोषित किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर विचार करने का आश्वासन दिया और जिला की विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया।

Tags - JMM Lohardaga news chief coordinator Mojammel Ahmed met CM Hemant cm hemant soren jmm news lohardaga district